कोलकाता में दिव्यांग महिला से दुष्कर्म का आरोप, आरोपित गिरफ्तार

0

कोलकाता{ गहरी खोज : कोलकाता पोर्ट इलाके में एक दिव्यांग महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार इस घटना को लेकर शुक्रवार आधी रात को नादियाल थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार सुबह आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 12 बजकर 15 मिनट पर नादियाल थाने में एक पत्र के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत में बताया गया कि एक शारीरिक रूप से दिव्यांग महिला के साथ बलात्कार किया गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शनिवार सुबह करीब 6 बजकर 35 मिनट पर पुलिस ने आरोपित को उसके घर के सामने से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के कारणों की जानकारी आरोपित के परिवार को दे दी गई है। सूत्रों के अनुसार, आरोपित का शनिवार को चिकित्सीय परीक्षण करवाया गया और उसे अदालत में पेश किया गया। जांच अधिकारियों ने मामले की गहन जांच के लिए आरोपित को पुलिस हिरासत में लेने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *