गुजरात भाजपा के नए अध्यक्ष बने जगदीश विश्वकर्मा

0
fa1fa17b5cf2b95a4c13ad9fbfb500a6

गांधीनगर{ गहरी खोज }:गुजरात भारतीय जनता पार्टी(भाजपा)के नए प्रदेश अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा ्टी(पांचाल) चुने गए हैं। इस तरह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के लिए लंबे समय से चल रहे अटकलों पर विराम लग गया है। जगदीश विश्वकर्मा प्रदेश सरकार में सहकारिता मंत्री हैं।
प्रदेश चुनाव समिति ने शनिवार 4 अक्टूबर को भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में जगदीश विश्वकर्मा के नाम की आधिकारिक घोषणा कर दी। उन्होंने प्रदेश कार्यालय कमलम में अपना कार्यभार भी संभाल लिया है। इस तरह जगदीश विश्वकर्मा गुजरात भाजपा के 14वें प्रदेश अध्यक्ष बन गये हैं। उन्होंने कल विजय मुहूर्त में कमलम में प्रदेश अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी के लिए नामांकन भरा था। प्रदेश अध्यक्ष के लिए जगदीश विश्वकर्मा के अलावा किसी ने भी फॉर्म नहीं भरा है, इसलिए वह निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं।
गुजरात प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव ने आधिकारिक तौर पर जगदीश विश्वकर्मा को गुजरात भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया। राष्ट्रीय परिषद के 39 फॉर्म भरे गए थे, जिनमें से सभी को निर्विरोध घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय परिषद में पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष सी. आर. पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल समेत नेताओं को शामिल किया गया है। आज के कार्यक्रम में सांसद और केंद्रीय चुनाव प्रभारी के.लक्ष्मण, गुजरात प्रदेश प्रभारी भूपेन्द्र यादव, प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल, मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और संगठन महासचिव रत्नाकर समेत बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता मौजूद हैं।
सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा अहमदाबाद के ठक्करबापा नगर की विक्रमपार्क सोसायटी स्थित अपने आवास से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ रैली के रूप में गांधीनगर के प्रदेश कार्यालय कमलम पहुंचे। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष और सहकारिता मंत्री जगदीश विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष कोई पहचान नहीं है बल्कि बीजेपी कार्यकर्ता एक पहचान है। सभी को मेरा हार्दिक अभिनंदन। उन्होंने भाजपा नेताओं का नाम लेकर सभी कार्यकर्ताओं का आभार किया।
मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल ने कहा कि तकनीक का उपयोग बहुत जरूरी है। भाजपा टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करती है। जगदीश विश्वकर्मा भी काफी टेक्नोसेवी हैं। जब वह अहमदाबाद शहर के अध्यक्ष थे तो एएमसी के नतीजे सबसे अच्छे थे। उनके पास सरकार और संगठन का बहुत अच्छा अनुभव है। उन्होंने कहा कि सबको साथ लेकर चलना प्रधानमंत्री का मंत्र है। सरकार और पार्टी ने जीएसटी सुधार को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया है। अब इस काम को जगदीश विश्वकर्मा आगे बढ़ाएंगे। दिवाली आ रही है, इसलिए हम स्वदेशी पर जोर देंगे। जगदीश विश्वकर्मा को बधाई।
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री सी.आर.पाटिल ने कहा अगर हम 3 लाख वोट और लाते तो हमें 182 सीटें मिलतीं। 156 तक रहे और 162 पर उपचुनाव हुआ लेकिन 182 तक नहीं जिसका मुझे अफसोस रहेगा। नए अध्यक्ष जगदीश विश्वकर्मा अब गुजरात के कप्तान बन गए हैं। हर कार्यकर्ता उनके साथ चलेगा, आज अश्वमेघ यज्ञ का घोड़ा आगे बढ़ता है। कुछ को कष्ट हुआ और कुछ को लाभ हुआ। क्षमा करें मेरा निर्णय पार्टी हित में लिया गया है। मैं क्षमाप्रार्थी हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *