श्रीलंका और भारत के संबंध अभूतपूर्व उत्कृष्टता के बिंदु पर पहुंच गए हैं: महिषिनी कोलोन

0
ASXDFDWSA

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोन ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके की भारत यात्रा और उसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की श्रीलंका यात्रा के बाद से भारत और श्रीलंका के बीच संबंध ‘‘अभूतपूर्व उत्कृष्टता’’ के बिंदु पर पहुंच गए हैं। श्रीलंका की उच्चायुक्त ने यहां एक कार्यक्रम से इतर पीटीआई वीडियो से बातचीत में यह भी कहा, ‘‘साझेदारी के अवसर तलाशने के मौके इष्टतम स्तर पर हैं।’’
श्रीलंका की अर्थव्यवस्था की वर्तमान स्थिति के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इस समय श्रीलंका की अर्थव्यवस्था स्थिर हो गई है और वह इसे “पुन: प्राप्त करने और परिवर्तन के पथ पर अग्रसर है।’’
उन्होंने कहा कि इस यात्रा में कोलंबो भारत के साथ सहयोग के अपार अवसर देखता है। कोलोन ने कहा, ‘‘ चुनाव के बाद हमारे राष्ट्रपति की भारत यात्रा और उसके कुछ महीने बाद प्रधानमंत्री मोदी की श्रीलंका यात्रा के बाद से, श्रीलंका और भारत के संबंध अभूतपूर्व उत्कृष्टता के मुकाम पर पहुंच गए हैं।’’ इससे पहले अपने संबोधन में भी उन्होंने दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक संबंधों पर जोर दिया था। उन्होंने कहा कि श्रीलंका और भारत के बीच अद्वितीय संबंध हैं। उच्चायुक्त ने कहा, ‘‘ हमारे लोगों के बीच संबंध इतिहास, संस्कृति, भूगोल और व्यापार में निहित हैं और सहस्राब्दियों से चले आ रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ हम भारत को न केवल अपना सबसे करीबी पड़ोसी, बल्कि अपना सबसे स्वाभाविक व्यापारिक साझेदार भी मानते हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *