प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर मीनाताई की प्रतिमा का अपमान बड़ी साजिश का हिस्सा : भाजपा

0
maxresdefault

मुंबई{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के प्रदेश प्रवक्ता नवनाथ बन ने गुरुवार को मुंबई में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर ही स्वर्गीय मीनाताई ठाकरे की प्रतिमा को नुकसान पहुँचाना बहुत बड़ी साजिश का हिस्सा है। नवनाथ बन ने इस मामले की गहन छानबीन की मांग की है।
नवनाथ बन मुंबई में स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में गुरुवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। बन ने बताया कि जब मोदीजी के जन्मदिन पर देश भर में ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत कई जन-कल्याणकारी कार्यक्रम चल रहे थे, उसी दिन प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया। जबकि इस मामले में पुलिस ने शिवसेना यूबीटी के ही कार्यकर्ता के चचेरे भाई को गिरफ्तार किया है। इससे शक होता है कि कहीं प्रधानमंत्री के जन्म दिन की खबरें आम जनता तक न पहुंचें, इसलिए बड़ी साजिश की गई थी। उन्होंने कहा कि इस मामले में पुलिस को गहन छानबीन कर मामले की तह तक जाना आवश्यक है और सच्चाई आम जनता के सामने लाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *