आरक्षक ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी

0
30628c970025e601760ac9a94bf24f99

रायसेन{ गहरी खोज }: मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में पुलिस विभाग के आरक्षक ने रविवार रात फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। आरक्षक ने अपने सरकारी क्वाटर में फांसी लगाई। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस विभाग के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। आरक्षक द्वारा फांसी लगाने का कारण अभी तक अज्ञात है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार आरक्षक का नाम अवतार सिंह पुत्र भारत सिंह उम्र 26 साल है। वह रायसेन के थाना कोतवाली में पदस्थ था। रविवार रात करीब 11 बजे आरक्षक ने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनका शव पंखे से लटकता मिला। घटना के बाद अवतार सिंह को तत्काल ही जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक आरक्षक अवतार सिंह उत्तर प्रदेश के ललितपुर के रहने वाले थे। वो 2024 से थाना कोतवाली में पदस्थ थे।
एसडीओपी प्रतिभा शर्मा ने बताया कि आरक्षक ने आत्महत्या क्यों किया इसका कारण अभी अज्ञात है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। साेमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद थाना कोतवाली में आरक्षक को सम्मानपूर्वक श्रद्धांजलि देकर विदाई दी गई। मृतक आरक्षक के चचेरे भाई मानवेंद्र सिंह ने बताया कि अवतार सिंह को घर-परिवार से कोई परेशानी नहीं थी। उनकी शादी के लिए रिश्ते भी आ रहे थे। उन्होंने कभी भी फोन पर किसी परेशानी का जिक्र नहीं किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *