सऊदी अरब ने भारतीय यात्रियों पर नहीं लगाया कोई प्रतिबंध

नयी दिल्ली{ गहरी खोज }: सऊदी अरब द्वारा भारतीय यात्रियों पर कोई प्रतिबंध नहीं लगाया गया है।
सूत्रों ने आज यहां कहा कि सऊदी अरब की यात्रा करने वाले भारतीयों पर किसी भी प्रतिबंध के बारे में रिपोर्ट गलत है। सऊदी सरकार ने इस मामले में कोई अधिसूचना जारी नहीं की है।
सूत्रों ने बताया कि हर साल हज के दौरान भीड़भाड़ से बचने के लिए अल्पकालिक वीजा पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया जाता हैं, जो हज के समापन के साथ समाप्त होता है। इस साल भी वही किया गया है।