दो दुपहिया वाहनों की टक्कर में पिता पुत्री समेत तीन की मृत्यु, दो घायल

0
2025_4$largeimg27_Apr_2025_142610047

खरगोन { गहरी खोज } : मध्यप्रदेश के खरगोन जिले के बिस्टान थाना क्षेत्र में दो दुपहिया वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत में एक व्यक्ति, उसकी पुत्री तथा एक अन्य की मृत्यु हो गयी, जबकि उसके दो बच्चे घायल हो गए हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह रावत ने बताया कि बिस्टान थाना क्षेत्र के महारेल और मोमदिया के बीच कल रात दो दुपहिया वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गयी। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर ही 32 वर्षीय मिथुन, उसकी 7 वर्षीय पुत्री खुशी और दूसरे दुपहिया वाहन चालक 20 वर्षीय प्रकाश की मृत्यु हो गयी। घटना के चलते मिथुन की एक अन्य पुत्री काजल और पुत्र गंगाराम भी घायल हो गए। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया और प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया जहां उनकी हालत स्थिर है। प्रकाश सिनगुन का निवासी था, जबकि मिथुन बच्चों के साथ ढापला से अपने घर महारेल जा रहा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *