मोबाइल चोरी कर यूपीआई से रकम उड़ाने वाले गिरोह के पांच गिरफ्तार

0
b07cb607bf582e8d39b15834be0d6c06

लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के सैरपुर थाना पुलिस और डीसीपी उत्तरी की क्राइम टीम ने साइबर गिरोह का खुलासा करते हुए पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये लोग मोबाइल चोरी कर उसमें मौजूद बैंकिग और नई यूपीआईडी बनाकर ग्राहकों का खाता खाली कर देते थे। पुलिस ने इनके पास से भारी 15 मोबाइल, सात सिमकार्ड, दो एटीएम कार्ड और करीब 22 हजार रुपये के साथ एक कार बरामद हुई है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि बढ़ौली निवासी सरोज कुमार ने सात जून को सूचना दी कि अज्ञात लोगों ने उनका मोबाइल चोरी कर लिया। चोरी किए गए मोबाइल का दुरुपयोग करते हुए उनके पहले बैंक खाते से एक लाख 36 हजार और दूसरे बैंक खाते से 54 हजार रुपये निकाले गये हैं। मामले को संज्ञान में लेने के बाद पुलिस की टीमें लगाई गईं। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज एवं मुखबिर तंत्र की सहायता से सोमवार को मोबाइल चोरी एवं ऑनलाइन फ्रॉड में संलिप्त कार में सवार पांच अभियुक्तों को किसान पथ के पास से गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए अभियुक्तों में ट्रैवल्स का कार्य करने वाले औरैया निवासी सतेन्द्र सिंह उर्फ अजय, शाहजहापुर निवासी देशराज, हाथरस निवासी प्रवीन कुमार श्रीवास्तव, हरदोई निवासी रामसुमिरन और औरैया का रहने वाला सत्यम ने अपना गुनाह स्वीकार किया है। अभियुक्तों ने बताया कि वे विभिन्न स्थानों पर मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे। चोरी किए गए मोबाइल फोन में मौजूद बैंकिंग एप्लीकेशन, मोबाइल नंबर एवं डिजिटल भुगतान सुविधाओं का दुरुपयोग करते हुए नई यूपीआई आईडी बनाकर खाताधारकों की जानकारी के बिना उनके बैंक खातों से धनराशि ट्रांसफर एवं आहरित कर लेते थे। इस प्रकार संगठित तरीके से साइबर धोखाधड़ी को अंजाम दिया जाता था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *