हृदय रोगों से बचाव के लिए जागरूकता का हो प्रसार : राज्यपाल

0
f625804e860d10a9fa3093ecb4335df4

जयपुर{ गहरी खोज }: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने रविवार को राज्य के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग एवं श्री सत्य साईं हार्ट हॉस्पिटल अहमदाबाद और राजकोट द्वारा महावीर कॉमर्स कॉलेज में आयोजित विशाल निःशुल्क हृदय रोग निदान शिविर का उद्घाटन किया।
बागडे ने इस दौरान कहा कि सात्विक आहार और नियमित शारीरिक व्यायाम के साथ समय समय पर चिकित्सा जांचों से हार्ट रोगों से बहुत हद तक बचा जा सकता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार प्रति वर्ष एक से दो करोड़ लोग ह्रदय रोग से पीड़ित होते हैं। उन्होंने इस रोग से बचाव के लिए जागरूकता का प्रसार किए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक क्यों और कैसे होता है, इसके कारणों में गहराई से बताने और जागरूक करने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हार्ट और सांस कभी रुकते नहीं। रुकने से आयु समाप्त हो जाती है। इसलिए इनके स्वस्थ रखने के लिए हर स्तर पर प्रयास होने चाहिए।
राज्यपाल ने कहा कि सत्य साईं बाबा द्वारा गरीबों के लिए चिकित्सा के साथ शिक्षा के लिए किए प्रयास महत्वपूर्ण है। उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय का स्मरण करते हुए कहा कि पंक्ति के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति को कैसे लाभ मिले इसके लिए सभी को प्रयास करने चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वामी शिवानंद महाराज की आयु एक सौ छब्बीस वर्ष थी। व्यक्ति की आयु बढ़ सकती है, बशर्ते आयुर्वेद के साथ शरीर की आंतरिक स्थिति की निगरानी रखी जाए। उन्हानें कहा कि सभी को अपने शरीर के आंतरिक तंत्र को ध्यान में रखने की जरूरत है।इसी से सदा सदा के लिए स्वस्थ रहा जा सकता है। उन्होंने खानपान का ध्यान रखने पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि धमनियों को स्वस्थ रखने के लिए शारीरिक व्यायाम के लिए लोगों को अधिकाधिक जागरूक किया जाए। इससे पहले राज्यपाल ने निशुल्क हार्ट ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को टोकन पत्र वितरित किए। राज्य सभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया ने इससे पहले स्वास्थ्य सेवाओं में साईं हार्ट हॉस्पिटल के प्रयासों की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *