मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री सीजे विजय को दी बधाई

0
20250522195f-scaled

श्रीनगर{ गहरी खोज }: जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को तमिलनाडु के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) प्रमुख सीजे विजय (थलपति विजय) को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। उमर ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि शपथ ग्रहण में देरी की नौबत नहीं आनी चाहिए थी। इसमें तीन-चार दिन लगे और उन्हें कई बार लोकभवन जाना पड़ा। अंतत: उन्हें बहुमत हासिल हो गया। उन्होंने कहा कि उच्चतम न्यायालय के फैसले के अनुसार राज्यपाल को सबसे बड़ी पार्टी या चुनाव पूर्व सबसे बड़े गठबंधन को बहुमत साबित करने के लिए आमंत्रित करना चाहिए था। खैर देर से ही सही लेकिन यह हो गया। उन्होंने कहा कि विजय को अपना बहुमत साबित करने के लिए कुछ दिन दिए गए हैं। हमें उम्मीद है कि वे अपना बहुमत साबित कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *