मैरी लुईस एटा बुंडेसलिगा मैच जीतने वाली पहली महिला मुख्य कोच बनीं

0
marie-louise-eta-named-bundesliga-coach-2026-04-13

बर्लिन{ गहरी खोज }: मैरी लुईस एटा जर्मन फुटबॉल लीग बुंडेसलिगा में यूनियन बर्लिन की मेंज के खिलाफ 3-1 की जीत के साथ यूरोपीय फुटबॉल की शीर्ष पांच पुरुष लीग में मैच जीतने वाली पहली महिला मुख्य कोच बन गईं। अंतरिम कोच के रूप में अपने पांच मैचों के कार्यकाल के चौथे मैच में एटा ने अपनी पहली जीत का जमकर जश्न मनाया। उन्होंने कहा, ‘‘जीत से खुशी मिलती है। आप मैच जीतना चाहते हैं। आज की जीत से मैं बहुत खुश हूं। हमने जिस तरह से जीत हासिल की वह शानदार था।’’ यह मार्च के बाद यूनियन की यह पहली जीत थी। पिछले महीने क्लब ने स्टेफेन बॉमगार्ट को बर्खास्त करके उनकी जगह एटा को मुख्य कोच नियुक्त किया था। उनके कोच बनने के बाद टीम ने एक मैच ड्रॉ खेला था जबकि दो मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *