भू अधिग्रहण और मुआवजा घोटाले में पूर्व जिलाधिकारी गिरफ्तार

0
10ff545dbc0333d252e51ab52d9c26e3

बीड { गहरी खोज }: महाराष्ट्र के बीड जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग के भूमि अधिग्रहण और मुआवजा से जुड़े करोड़ों रुपये के कथित घोटाले के मामले में तत्कालीन जिलाधिकारी अविनाश पाठक को पुलिस ने लातूर से गिरफ्तार किया है। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक नवनीत कावत ने दी।
कावत ने गिरफ्तारी की जानकारी देते हुए कहा कि अविनाश पाठक को बीड की अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले उनसे पूरे दिन गहन पूछताछ की गई थी। इस मामले की जांच एसआईटी के माध्यम से की जा रही है। मामले में दस लोगों के खिलाफ शिवाजीनगर पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है। पूरे प्रकरण की जांच के दौरान एसआईटी ने आज (7 मई) पूर्व जिलाधिकारी अविनाश पाठक को हिरासत में लेने के बाद राजस्व विभाग में हलचल मच गई है। बीड जिले में भूमि अधिग्रहण के कथित घोटाले में मामला दर्ज होने के बाद अविनाश पाठक का नाम भी इसमें शामिल था।
इस मामले की जांच पुलिस उपाधीक्षक पूजा पवार कर रही थीं। फिलहाल उनके अवकाश पर होने के कारण जांच की जिम्मेदारी एम. वेंकटराम को सौंपी गई थी। अंततः अविनाश पाठक को लातूर से हिरासत में लिया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार उन्हें जल्द ही बीड अदालत में पेश किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *