हरियाणा के राज्यपाल ने प्रधानमंत्री से की मुलाकात

0
6d1fb85561cded691c1e168d6aa0536f

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष ने शनिवार को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान हरियाणा की प्रथम महिला मित्रा घोष और राज्यपाल के निजी सचिव शंख चटर्जी भी उपस्थित रहे। प्रधानमंत्री कार्यालय ने दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए यह जानकारी दी।
राज्यपाल ने हरियाणा के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री के निरंतर समर्थन, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने प्रधानमंत्री को राज्य की प्रगति, चल रही जनकल्याणकारी योजनाओं और अन्य प्रमुख विकास कार्यों से अवगत कराया। राज्यपाल ने भविष्य उन्मुख विश्वविद्यालय शिक्षा प्रणाली की अवधारणा पर भी चर्चा की जिसमें आर्टिफिशल इंटेलीजेंस और क्वांटम कंप्यूटिंग जैसे उभरते क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
इस अवसर पर शंख चटर्जी ने राज्यपाल और प्रथम महिला के साथ प्रधानमंत्री को अपनी दो लिखित पुस्तकें भेंट कीं। ये पुस्तकें “अद्वैत वेदांत: एक अनोखा दर्शन” और “सामाजिक दृष्टिकोण में धर्मक्षेत्र-कुरुक्षेत्र” जिनका हाल ही में राज्यपाल प्रो. घोष ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और विधानसभा अध्यक्ष हरविंदर सिंह कल्याण की उपस्थिति में विमोचन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *