बीकानेर आईजी ने किया ‘मिशन रोशनी’ के पोस्टर का विमोचन

0
83dfb476b1f99f1d205101a282bc7a70

बीकानेर{ गहरी खोज }: बीकानेर संभाग को नशा मुक्त बनाने और युवाओं को नशे के दलदल से बाहर निकाल कर समाज की मुख्यधारा में वापस लाने के उद्देश्य से संचालित ‘मिशन रोशनी’ अभियान के पोस्टर का विधिवत विमोचन पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बीकानेर रेंज, ओम प्रकाश (आईपीएस) ने अपने कार्यालय में किया। उन्हाेंने इस पोस्टर को जारी करते हुए अभियान की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि नशा न केवल स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि यह अपराधों की जड़ भी है। ‘मिशन रोशनी’ जैसी सामाजिक पहल पुलिस और समाज के बीच एक सेतु का कार्य करेगी, जिससे पीड़ितों को सही परामर्श और उपचार मिल सके। उन्होंने विश्वास जताया कि जन-जागरूकता के माध्यम से इस अभियान के सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इस अवसर पर डॉ सिद्धार्थ असवाल सहित अनेक माैजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *