अमृतसर में पाकिस्तान लिंक वाले ड्रग्स तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 5 गिरफ्तार

0
5d98363215dfb52fe1156975b457d3bd

चंडीगढ़{ गहरी खोज }: पंजाब पुलिस ने सीमा पार से हो रही हेरोइन तस्करी का भंडाफोड़ करते हुए पांच तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 7.050 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 60 करोड़ बताई जा रही है। पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि गिरफ्तार किये गए तस्कर पाकिस्तानी तस्कर के संपर्क में थे और उसके निर्देशों पर पंजाब में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहे थे। यह नेटवर्क सीमा पार से ड्रग्स की तस्करी कर युवाओं को निशाना बना रहा था, जिससे नशे की समस्या और गहराती जा रही थी। इस मामले में दो अलग-अलग एफआईआर थाना छेहरटा और थाना कैंटोनमेंट में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज हुई हैं। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कर रही है, ताकि इसके आगे और पीछे जुड़े सभी कडिय़ों का पता लगाया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *