नाहन में 6.80 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार

0
bf80f0b0c249283e2dbe9acfefc78dfc

नाहन{ गहरी खोज }: डिटेक्शन सेल नाहन ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए नाहन-कालाअंब रोड पर कंगनीवाला नेचर पार्क के समीप स्कूटी सवार दो युवकों से 6.80 ग्राम हेरोइन चिट्टा बरामद की है। जानकारी के अनुसार 17 अप्रैल शुक्रवार को को नाका एवं गश्त के दौरान पुलिस ने स्कूटी नंबर HP71A6506 को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान स्कूटी पर सवार दोनों युवकों के कब्जे से 6.80 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शोएब खान (28) निवासी अमरपुर मोहल्ला नाहन, तथा अभिनव कश्यप (25) निवासी शिमला रोड, हाथी की कब्र नाहन, के रूप में हुई है। इस संबंध में हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा थाना सदर नाहन में एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है, जिसमें यह पता लगाया जा रहा है कि बरामद हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था, ताकि इस अवैध धंधे से जुड़े अन्य लोगों तक भी पहुंचा जा सके। पुलिस अधीक्षक सिरमौर एन.एस. नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *