135 ग्राम चरस के मामले में मुख्य सप्लायर चढ़ा पुलिस के हत्थे

0
a3a889bd39d44fb764c5929b25ecb7fa

धर्मशाला{ गहरी खोज }: कांगड़ा जिला के पुलिस थाना बैजनाथ के तहत बीते 7 अप्रैल को पकड़ी गई 135 ग्राम चरस के मामले में पुलिस ने मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। बैजनाथ पुलिस ने आरोपी को चंबा जिला के डल्हौजी से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान यशपाल पुत्र रमेश कुमार निवासी बकरोटा, तहसील डल्हौजी, जिला चम्बा उम्र 29 साल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बैजनाथ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि बैजनाथ पुलिस ने नाकाबन्दी के दौरान स्कूटी बीते 7 अप्रैल को एचपी 40एफ-5509 में सवार अनीश ठाकुर पुत्र राजिन्द्र ठाकुर निवासी मोहल्ला जुलाहखड़ी, वार्ड नम्बर 6, डाकघर, तहसील व जिला चम्बा उम्र 19 साल व नमन पुत्र मनोज कुमार निवासी गांव व डाकघर इच्छी तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 20 साल के कब्जे से 135 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की थी।
एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि मामले की गहन जांच व तकनीकी विश्लेषण से पता चला कि डल्हौजी निवासी एक सप्लायर ने उपरोक्त आरोपियों को चरस उपलब्ध करवाई थी। इसके उपरान्त तुरन्त तीसरे आरोपी को पकड़ने के लिये पुलिस थाना बैजनाथ से विशेष गुप्त टीम का गठन करके लगातार हर सम्भव जगहों पर दबिश दी गई तथा उक्त चरस सप्लायर आरोपी यशपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *