बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त होगा : जमा खान

0
b20c2a53f3a390f684ea14f08ee4fd2e

पटना{ गहरी खोज }: बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सत्ता के समीकरणों के बीच लगातार बैठकों और चर्चाओं का दौर जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आवास पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से करीब एक घंटे तक बैठक की।
बैठक के बाद ललन सिंह वहां से निकलकर जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा के आवास पहुंचे। संजय झा के आवास पर हुई अहम बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाह भी शामिल हुए। पार्टी सूत्रों के अनुसार, बैठक में नई सरकार के गठन और संभावित मंत्रिमंडल की सूची को लेकर गहन मंथन हुआ।
इस बीच, बिहार सरकार के मंत्री जमा खान ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री वही होगा, जिसे नीतीश कुमार का आशीर्वाद प्राप्त होगा। उनके इस बयान ने सियासी हलकों में चर्चाओं को और तेज कर दिया है।
वहीं, निशांत कुमार के मंत्रिमंडल में शामिल होने की संभावनाओं पर पूछे गए सवाल पर जमा खान ने कहा कि वे बड़े नेता हैं और सभी चाहते हैं कि वे सरकार का हिस्सा बनें। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मंत्रिमंडल में किसे जगह मिलेगी, इसका अंतिम निर्णय नीतीश कुमार ही करेंगे।
जामकारों का कहना है कि बिहार में संभावित सत्ता परिवर्तन से पहले नेताओं के लगातार आ रहे बयानों और बैठकों ने सियासी सरगर्मी को और बढ़ा दिया है। आने वाले दिनों में सरकार गठन को लेकर तस्वीर और साफ होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *