बिहार में बक्सर के टाढ़ी मार्ग पर दो अलग-अलग हादसे में तीन युवकों की मौत

0

बक्सर{ गहरी खोज }: बिहार में बक्सर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बक्सर–इटाढ़ी मुख्य मार्ग पर दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन युवकों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए है।
पहली घटना लालगंज स्थित वास्तु बिहार के पास हुई। धनसोई थाना क्षेत्र के सिसौंधा निवासी 33 वर्षीय उपेंद्र यादव बाइक से घर लौट रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुनसान स्थान होने के कारण वे देर तक घायल अवस्था में पड़े रहे। गश्ती पुलिस ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी दुर्घटना पीसी कॉलेज के समीप हुई, जहां दो तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने टक्कर में हरपुर निवासी 22 वर्षीय विवेक कुमार और लालगंज निवासी 30 वर्षीय रोहित कुमार की जान चली गई। इटाढ़ी गुमटी थाना प्रभारी गुड्डू चौधरी ने बताया कि मृतकों के घरवालों को शव सौप कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *