लाखों रुपये की हेरोइन सहित दो तस्कर गिरफ्तार
सिरसा{ गहरी खोज } : स्थानीय पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए सिरसा जिले क्षेत्र से लाखों रुपये की 47 ग्राम हेरोइन बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक्स सेल सिरसा पुलिस टीम प्रभारी इंस्पेक्टर राधेश्याम ने सोमवार को बताया कि पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान सिरसा के नोहरिया बाजार क्षेत्र में मौजूद थी।
इसी दौरान सामने से मोटरसाइकिल सवार एक युवक आता हुआ दिखाई जो कि पुलिस को देखकर वापस मुडक़र भागने की कोशिश करने लगा। पुििलस नेे शक के आधार पर युवक को काबू कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से 40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पकड़े गए तस्कर की पहचान सिरसा निवासी दीपक कुमार के रूप में हुई।
एक अन्य घटना में पुलिस ने नोहरिया बाजार क्षेत्र से ही मोटरसाइकिल सवार युवक सौरभ को सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। सेल प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा।
डिंग थाना पुलिस ने करीब 80 किलोग्राम चूरापोस्त बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर राजस्थान के गोगामेडी निवासी रोहताश को गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने डिंग थाना क्षेत्र से सडक़ किनारे संदेहजनक हालात में खड़ी कार से लाखों रुपये की 80 किलोग्राम चूरापोस्त बरामद किया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ डिंग थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी रोहताश को राजस्थान के गोगामेड़ी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।
