मुख्यमंत्री ने अमरख महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की

0
25230b1bed14d606e0e1e5bc33c8389d

नई दिल्ली{ गहरी खोज }:दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर उदयपुर के अम्बेरी स्थित प्राचीन अमरख महादेव मंदिर में देवाधिदेव महादेव की पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह धाम शताब्दियों से तप, वैराग्य और शिव चेतना का जीवंत केंद्र रहा है।
मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि महाशिवरात्रि का यह पावन पर्व आत्मा के भीतर शिवत्व के जागरण का अवसर है। शिव ही शून्य हैं, शिव ही अनंत हैं, और शिव ही वह आधार हैं जहां से सृजन, संतुलन और परिवर्तन का प्रवाह प्रारंभ होता है। उन्होंने देवाधिदेव महादेव से प्रार्थना है कि उनका आशीर्वाद दिल्ली और समस्त देशवासियों पर बना रहे, और हम सभी को सेवा और लोककल्याण के मार्ग पर अडिग रहने की शक्ति प्रदान करें। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री आशीष सूद, रविंद्र इंद्राज, विधायक अनिल शर्मा समेत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) राजस्थान के सम्मानित साथी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *