Gahari Khoj News
शुक्रवार, 18 सितंबर 2026

वस्त्राल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बाइक रैली का भव्य स्वागत, लोगों ने लिए सेवा के संकल्प

अहमदाबाद, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली गई बाइक रैली का अहमदाबाद के वस्त्राल में जोरदार स्वागत किया गया। वस्त्राल मेट्…

वस्त्राल में ‘सेवा संकल्प अभियान’ की बाइक रैली का भव्य स्वागत, लोगों ने लिए सेवा के संकल्प

अहमदाबाद, 18 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत निकाली गई बाइक रैली का अहमदाबाद के वस्त्राल में जोरदार स्वागत किया गया। वस्त्राल मेट्रो चौराहे के पास बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने रैली में शामिल बाइकर्स पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया।

राज्य के उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी के नेतृत्व में निकली इस बाइक रैली के दौरान स्थानीय लोगों ने विभिन्न सामाजिक कार्यों से जुड़े संकल्प पत्र भी सौंपे। नागरिकों ने अंगदान, रक्तदान, स्वच्छता, वृक्षारोपण और व्यसन मुक्ति जैसे विषयों पर सेवा का संकल्प लिया।

कई नागरिकों ने जरूरतमंद परिवारों की यथासंभव मदद करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का भी संकल्प लिया। इस दौरान क्षेत्र के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे।

उप मुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने नागरिकों के उत्साह और सेवाभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज सेवा और जनकल्याण के लिए लिया गया संकल्प प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर एक सार्थक भेंट है।

इस खबर को शेयर करें
गहरी खोज न्यूज़ डेस्क · न्यूज़ डेस्क, Gahari Khoj News

गहरी खोज न्यूज़ का केंद्रीय समाचार डेस्क — देश-दुनिया की हर बड़ी खबर की पुष्टि के बाद, तेज़ और निष्पक्ष रिपोर्टिंग।

और देखें: गहरी खोज न्यूज़ डेस्क →