अमित शाह से मिले मुख्यमंत्री धामी, प्रदेश के विकास मुद्दों पर हुई चर्चा

0
1fd62f41b6523a8de7084c250321a0b5

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के विकास तथा जनकल्याण से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की।
मंगलवार को नई दिल्ली में स्थित कर्तव्य भवन में हुई इस मुलाकात के दाैरान मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं, आधारभूत संरचना के विस्तार, आपदा प्रबंधन, पर्यटन, निवेश और जनहित से संबंधित मुद्दों की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। उन्होंने राज्य के हितों से जुड़े विषयों पर केंद्र सरकार से निरंतर मिल रहे सहयोग के लिए आभार भी व्यक्त किया। मुलाकात के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सुझाव दिए और विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग और मार्गदर्शन से उत्तराखंड में विकास कार्यों को और गति मिलेगी और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने इस मुलाकात को सकारात्मक बताते हुए कहा कि राज्य के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *