यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा : पहले दिन सभी जिलों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न

0
b90bda7deddffdd2ffb40a2840d8f19b

लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के पहले दिन की दोनों पालियों की परीक्षा समाप्त हो चुकी है। पहले दिन सभी जिलों में नकल विहिन और शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा सम्पन्न हुई है। आज के दिन कितने परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल हुए हैं, भर्ती बोर्ड शीघ्र ही इसकी जानकारी देगा, लेकिन पहले दिन की परीक्षा बड़े ही शांतिपूर्ण ढंग से हुई है। किसी भी जिले से अभी तक कोई ऐसी घटनाएं नहीं सुनाई दी,जिसे किसी अभ्यर्थी को परीक्षा देने में दिक्कत का सामना करना पड़ा हो।
भर्ती बोर्ड के अध्यक्ष एसबी शिरडकर ने बताया कि उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी (सिपाही) नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा सोमवार से प्रारंभ हो गई है। यह परीक्षा 8, 9 एवं 10 जून को प्रदेश के सभी 75 जिलों में आयोजित की जाएगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। रविवार शाम से ही परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। सोमवार को पहले दिन की दोनों पालियों में परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो गई है। खास बात यह रही है कि इस परीक्षा में मध्य प्रदेश के युवाओं भी शामिल हुए है। परीक्षा केंद्र से परीक्षा देकर निकले कुछ परीक्षार्थियों के चहेरे अच्छा पेपर जाने की झलक साफ दिख रही थी तो कुछ परीक्षार्थी मायुष भी दिखे। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि मैथ के सवाल कठिन थे तो कुछ ने जीए और रीजनिंग में कुछ कठिन प्रश्न आए थे। कुछ अभ्यर्थियों ने कहा कि पेपर बहुत अच्छे आए थे।
कड़ी रही सुरक्षा व्यवस्था उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों में रविवार से पुलिस बल तैनात कर दिए गए थे। परीक्षा की निगरानी के राजधानी लखनऊ केंद्रीय तो जनपद में कंट्रोल रूम बनाए गए थे। नोडल अधिकारी और स्टेटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर नजर रखे थे। यूपी एसटीएफ भी सॉल्वरों को पकड़ने के लिए पूरी तरह से मुस्तैद रही। सोशल मीडिया पर पूरी तरह से सर्विलांस और साइबर टीम सक्रिय रही।
परीक्षा लीक न होसोमवार को परीक्षा देने पहुंचे अभ्यर्थियों की कड़ी चेकिंग से गुजरना पड़ा। अभ्यर्थियों ने कहा कि परीक्षा केंद्रो पर व्यवस्था बेहतर रही है। पेपर भी अच्छा गया है आगे चलकर पेपर लीक न हो तो बेहतर होगा।
उल्लेखनीय है कि भर्ती प्रक्रिया के तहत 75 जिलों परीक्षा के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए प्रदेशभर में 1,183 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। कुल 32 हजार 679 पदों के लिए 28 लाख 86 हजार 797 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। परीक्षा 8,9 और 10 जून को परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा द्वितीय पाली दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित की जाएगी। अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र हल करने के लिए निर्धारित समय के अतिरिक्त 5 मिनट अतिरिक्त भी दिए जाएंगे। तीन दिनों में कुल छह पालियों में परीक्षा संपन्न होगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की भर्ती परीक्षा में सम्मिलित होने वाले अभ्यर्थियों के हित में महत्वपूर्ण निर्णय किया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को राज्य परिवहन निगम की बसों में यात्रा के दौरान किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को पारदर्शी, निष्पक्ष और सुविधाजनक भर्ती प्रक्रिया उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। भर्ती परीक्षा में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों के विभिन्न जनपदों में आवागमन को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिल सके और परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *