बिहार में नवनियुक्त मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री

0
ece914fb2181da7537124997b83e1834

पटना{ गहरी खोज }: पटना के गांधी मैदान में गुरुवार को आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में नवनियुक्त मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित कई शीर्ष नेता उपस्थित रहे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने मंच पर एक-एककर मंत्रियों को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल, लेसी सिंह, राम कृपाल यादव, नीतीश मिश्रा, दामोदर रावत, संजय सिंह टाइगर, अशोक चौधरी, भगवान सिंह कुशवाहा, अरुण शंकर प्रसाद, मदन सहनी, डॉ. संतोष कुमार सुमन, रमा निषाद, रत्नेश सादा, कुमार शैलेन्द्र, शीला कुमारी, केदार प्रसाद गुप्ता, लखेंद्र कुमार रौशन, सुनील कुमार, श्रेयसी सिंह, मो. जमा खान, नंद किशोर राम, शैलेष कुमार उर्फ बुलो मंडल, डॉ. प्रमोद कुमार, श्वेता गुप्ता, मिथिलेश तिवारी, डॉ. रामचंद्र प्रसाद, संजय कुमार सिंह, संजय कुमार और दीपक प्रकाश शामिल रहे।
समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार सहित कई केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। इसके अलावा केन्द्रीय मंत्री जेपी नड्डा, जीतन राम मांझी, गिरिराज सिंह, चिराग पासवान, बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव, राज्यसभा सदस्य उपेन्द्र कुशवाहा समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में शामिल हुए। समारोह में बड़ी संख्या में आम लोग भी उपस्थित रहे, जिससे गांधी मैदान का माहौल उत्साहपूर्ण रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *