बिजनौर से बरामद हुईं बालिकाएं, दो गिरफ्तार

0
f77f18a27e11e1668e3536b95de1e330

हरिद्वार{ गहरी खोज }: पुलिस ने दो नाबालिग बालिकाओं को बहला-फुसलाकर भगाने वाले दो आरोपितों को रविवार को बिजनौर उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार कर दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया है। मामला कोतवाली भगवानपुर क्षेत्र का है, जहां 21 अप्रैल को एक व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग पुत्री और भतीजी बिना बताए घर से लापता हो गई हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण और क्षेत्राधिकारी मंगलौर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भगवानपुर के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने आसपास के क्षेत्रों और हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और डिजिटल सर्विलांस की मदद से लगातार जांच जारी रखी। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने आरोपित मोहित कुमार को बिजनौर से हिरासत में लेकर नाबालिग भतीजी को सकुशल बरामद किया। इसके अगले ही दिन 26 अप्रैल को दूसरे आरोपी नितीश उर्फ मन्नू को भी बिजनौर से गिरफ्तार कर नाबालिग पुत्री को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनका चालान कर दिया है। पकड़े गए आरोपितों के नाम पते मोहित कुमार पुत्र छत्रपाल, नितीश उर्फ मन्नू पुत्र कलीराम, निवासी ग्राम भरेका गजरौला पैमार, थाना कीरतपुर, बिजनौर बताए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *