हथियार तस्करों पर शिकंजा, भारी मात्रा में अवैध हथियार व नकदी बरामद

0
799255a95d58a15f2e7d839f3ad77d2a

सुपौल{ गहरी खोज }: जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर व्यापक स्तर पर विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस की विशेष टीमों ने लगातार छापेमारी कर बड़ी सफलता हासिल की है। अभियान के दौरान अलग-अलग तिथियों में की गई कार्रवाई में किशनपुर, सुपौल, पिपरा और राघोपुर थाना क्षेत्रों से कुल 10 हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, गोलियां, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल और नकदी बरामद की है। पुलिस द्वारा जारी जानकारी के अनुसार बरामद सामानों में 5 पिस्टल, 2 देसी कट्टा, 5 अर्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 4 मोबाइल, 5 मोटरसाइकिल, एक चार चक्का वाहन और 2 लाख 8 हजार रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक नेटवर्क, बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच भी की जा रही है, ताकि पूरे गिरोह का खुलासा किया जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *