भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वाही ने महापौर पद के लिए दाखिल किया नामांकन

0
aac65c2bffddbfa238d4926c847c2a66

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली महापौर उम्मीदवार प्रवेश वाही ने गुरुवार को सिविक सेंटर स्थित निगम सचिव कार्यालय में नगर निगम के आगामी चुनाव के महापौर पद के लिए नामांकन दाखिल किया। दिल्ली नगर निगम में भाजपा के पूर्ण बहुमत को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही है कि प्रवेश वाही ही अगले महापौर बन सकते हैं।
प्रवेश वाही ने केंद्रीय भाजपा नेतृत्व, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली प्रदेश भाजपा एवं सहयोगी पार्षद व निगम के नेताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली की नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दों के शीघ्र समाधान हमारी प्राथमिकता है। प्रवेश वाही ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के वर्तमान वित्त वर्ष के लिए प्रस्तुत बजट की जन कल्याण नीतियों व योजनाओं को धरा तल पर उतारा जाएगा।
उल्लेखनीय है कि प्रवेश वाही अभी तक दिल्ली नगर निगम के नेता सदन की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। तत्कालिक नेता सदन के कार्यकाल में उन्होंने भाजपा के नेतृत्व एवं पार्षदों के बीच सेतु के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उम्मीद जताई जा रही है कि प्रवेश वाही के चयन से निश्चित रूप से दिल्ली सरकार के साथ मिलकर सभी योजनाओं को प्रगति मिलेगी एवं दिल्ली सरकार एवं सभी विभागों के बीच तालमेल और बेहतर होगा। वाही पिछले कई दशकों से निगम में सक्रिय हैं एवं निगम के कामकाज की अच्छी समझ रखते हैं। वाही ने इससे पूर्व वर्ष 2016 से 2017 तक अध्यक्ष पद पर उत्तरी एमसीडी की स्थायी समिति का नेतृत्व किया ।
प्रवेश वाही दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक हैं और वे पंजाबी खत्री परिवार से हैं। वाही रोहिणी ई वार्ड (वार्ड सं 56) से निगम पार्षद हैं। वर्ष 2007 से वर्तमान तक तीन बार रोहिणी क्षेत्र के विभिन्न वार्डों से पार्षद की भूमिका निभाई एवं वे तीन बार जोन अधयक्ष के पद पर कार्यरत रह चुके हैं। साथ ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से जुड़े रहे हैं एवं वर्ष 1980 से भाजपा प्रदेश गतिविधियों में उन्होंने अपनी निरंतर सेवाएं दी हैं। वर्ष 2004 से 2007 तक मंडल अध्यक्ष पद पर सेवाएं दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *