राष्ट्रपति मंगलवार को ओडिशा दौरे पर, राउरकेला में कई परियोजनाओं का करेंगी उद्घाटन

0
c1f4212d759a4aa230287bb7046504ec

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मंगलवार को ओडिशा के दौरे पर जाएंगी। अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान वह राउरकेला में आयोजित एक सार्वजनिक कार्यक्रम में कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगी। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, राष्ट्रपति राउरकेला में एक तारामंडल और विज्ञान केंद्र का उद्घाटन करेंगी। इसके साथ ही वह ‘निर्मल मुंडा परिवेश पथ’ का भी लोकार्पण करेंगी। दौरे के दौरान राष्ट्रपति राउरकेला में एक जनजातीय संग्रहालय और एकीकृत कमान एवं नियंत्रण केंद्र का भी उद्घाटन करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *