अदिति अशोक लॉस एंजिलिस में संयुक्त 36वें स्थान पर
लॉस एंजिलिस{ गहरी खोज }: भारत की अदिति अशोक तीसरे दौर में तीन अंडर 69 के स्कोर से यहां जेएम ईगल लॉस एंजिलिस गोल्फ चैंपियनशिप में संयुक्त 36वें स्थान पर हैं। अदिति ने तीसरे दौर में चार बर्डी की लेकिन एक बोगी भी कर गईं जिससे उनका स्कोर तीन अंडर रहा। कोरिया की सेई यंग किम ने तीसरे दौर में 71 स्कोर के साथ दो शॉट की बढ़त बरकरार रखी है। किम ने शुरुआती नौ होल में पांच बर्डी के साथ आठ शॉट की बढ़त बना ली थी लेकिन इसके बाद अंतिम नौ होल में उन्होंने लगातार चार बोगी की। किम का कुल स्कोर 15 अंडर है।
