बस में सवार युवक से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद, गिरफ्तार

0
5a27df5d78fb850c242915d74bd9df9a

धर्मशाला{ गहरी खोज }: जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरन्तर जारी विशेष अभियान के अन्तर्गत शनिवार को एचआरटीसी बस में सवार एक युवक से 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी कक गिरफ्तार कर उकसे खिलाफ कांगड़ा पुलिस थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक कांगड़ा पुलिस की विशेष टीम गश्त पर थी। इसी दौरान कांगड़ा के समीप रानीताल में परवाणू से धर्मशाला आ रही एचआरटीसी बस को रोका गया तो उसमें एक सवार की गतिविधि से पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने तुरंत उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी ली तो उससे 5.71 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान विंपाशु चौधरी पुत्र विक्रमजीत गांव तालपुरा बार्ड नम्बर 3 डाकखाना, तहसील व जिला कांगड़ा उम्र 23 साल के रूप में हुई है। एसपी कांगड़ा अशोक रत्न ने बताया कि आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इसके विरुद्ध पुलिस थाना कांगड़ा में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि जिला में नशा तस्करी करने वालों के खिलाफ़ पुलिस की यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *