महाराष्ट्र के नांदेड़ में गड्ढे में जमा पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत

0
maharashtra-news-1280-720-16

मुंबई{ गहरी खोज }: महाराष्ट्र के नांदेड़ शहर के देगलुर नाका इलाके में गुरुवार को एक गड्ढे में जमा पानी में डूबने से चार बच्चों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही इतवारा पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और चारों बच्चों का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से देगलूर इलाके में माहौल शोक व्याप्त हो गया है। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस उप अधीक्षक प्रशांत शिंदे मौके पर पहुंचे और मामले की गहन छानबीन का आदेश दिया है। उन्होंने पत्रकारों को बताया कि कुछ महीने पहले स्थानीय नगर निगम की टीम यहां नाला बनाने का काम कर रही थी। इसी वजह से यहां गहरा गड्ढा खोदा गया था। इसी गड्ढे में पानी जमा हो गया था। आज इसी गड्ढे में नहाने के लिए चार बच्चे गए थे, लेकिन पानी का अंदाज न आने से चारों की डूबने से मौत हो गई। इन चारों की पहचान मोहम्मद अदनान मोहम्मद फिरोज (10), मोहम्मद अली मोहम्मद इदरीस (13), सैयद इरफान सैयद फिरोज ( 13) और अयान इब्राहिम बागवान (११) के रुप में की गई है। ये सभी देगलुर के इस्लामपुरा इलाके के रहने वाले थे। इस मामले की जांच के बाद लापरवाही के लिए नगर निगम पर मामला करने का निर्देश दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *