फीफा अध्यक्ष इन्फेंटिनो ने कहा, युद्ध के बावजूद ईरान विश्व कप में भाग लेगा

0
we3ewsaw

वाशिंगटन{ गहरी खोज }: विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने बुधवार को कहा कि अमेरिका के साथ युद्ध के बावजूद ईरान विश्व कप में ‘निश्चित रूप’ भाग लेगा। इन्फेंटिनो ने सीएनबीसी के इन्वेस्ट इन अमेरिका फोरम में कहा कि ईरान का विश्व कप में भाग लेना महत्वपूर्ण है। अमेरिका और इजराइल के हमले के बाद ईरान के इस प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर संदेह व्यक्त किया जा रहा है।
इन्फेंटिनो ने कहा, ‘‘ईरान की टीम निश्चित रूप से विश्व कप में भाग लेगी। हमें उम्मीद है कि तब तक हालात शांतिपूर्ण हो जाएंगे। इससे निश्चित रूप से मदद मिलेगी। लेकिन ईरान को आना ही होगा। वे अपने लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्होंने क्वालीफाई कर लिया है। खिलाड़ी खेलना चाहते हैं।’’ फीफा अध्यक्ष ने दो सप्ताह पहले तुर्की के अंताल्या में ईरान की राष्ट्रीय टीम से मुलाकात की थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैं उनसे मिलने गया था। उनकी टीम वास्तव में बहुत अच्छी है। वे सच में खेलना चाहते हैं और उन्हें खेलना भी चाहिए। खेल को अब राजनीति से अलग रखना चाहिए।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *