जयपुर–उदयपुर के बीच सुपरफास्ट ट्रेन शुरू

0
railway-4_1628398332

उदयपुर{ गहरी खोज }: उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर और उदयपुर के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेन को अब नियमित सुपरफास्ट एक्सप्रेस के रूप में शुरू कर दिया है। यह नई व्यवस्था 15 अप्रैल से लागू हो गई है, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले यात्रियों को तेज, सुगम और भरोसेमंद सेवा मिलेगी।
नई समय-सारिणी के अनुसार गाड़ी संख्या 20993 जयपुर से सुबह 06:10 बजे रवाना होकर दोपहर 13:30 बजे उदयपुर सिटी पहुंचेगी। वहीं वापसी में गाड़ी संख्या 20994 उदयपुर सिटी से दोपहर 15:05 बजे चलकर रात 22:25 बजे जयपुर पहुंचेगी। इस नियमित सेवा से यात्रियों को पहले की तुलना में अधिक सुविधा और समय की बचत होगी।
यह सुपरफास्ट ट्रेन मार्ग में कनकपुरा, फुलेरा, किशनगढ़, अजमेर, नसीराबाद, बिजयनगर, भीलवाड़ा के अलावा चित्तौड़गढ़ जिले के चंदेरिया और कपासन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर भी रुकेगी। साथ ही मावली स्टेशन पर भी इसका ठहराव होगा। इससे इन क्षेत्रों के यात्रियों को जयपुर और उदयपुर के लिए सीधा और तेज विकल्प मिलेगा। ट्रेन में कुल 15 कोच लगाए गए हैं, जिनमें थर्ड एसी, एसी चेयर कार, स्लीपर और सामान्य श्रेणी के डिब्बे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *