अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

0
721a289d4b502fe33f60765d49e35e33

लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र स्थित निजी अस्पताल की चौथी मंजिल से साेमवार काे गिरकर एक महिला मरीज की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर पहुंची बंथरा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस उपायुक्त (दक्षिणी) अमित कुमार आनंद ने बताया कि बंथरा के एक गांव के रहने वाले अक्षय दीक्षित की पत्नी सीता दीक्षित (32) एक दिन पूर्व रविवार काे प्रसाद अस्पताल में मानसिक रुप से बीमार हाेने के चलते न्यूरो के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। आज सुबह अस्पताल की चौथी मंजिल से गिरकर महिला सीता की मौत हो गई। घटना काे लेकर परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। मृतक महिला के अधिवक्ता भाई नीरज ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को शांत कराया और सीसीटीवी फुटेज खंगालें। पुलिस ने फुटेज में पाया कि महिला भोर में वार्ड के कमरे से बाहर निकलकर जीने की ओर गई, लेकिन वह चाैथी मंजिल से कैसे गिरी यह स्पष्ट नहीं है। फिलहाल शव को कब्जे में ले लिया गया है। डीसीपी दक्षिणी ने बताया कि परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर अस्पताल प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *