साइबर सेल ने ठगी के 60 हजार रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए

0
98bd2fb622f03b83884d66c371c3f690

मीरजापुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश में मीरजापुर जिले के कछवा थाना की साइबर सेल ने यूपीआई के माध्यम से हुई साइबर ठगी के मामले में 60,463 रुपये पीड़ित के खाते में वापस कराए हैं। थाना प्रभारी अमरजीत चौहान ने बताया कि जोगीपुर निवासी दीपक कुमार सोनकर ने छह सितंबर 2025 को साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि वह फल की दुकान लगाते हैं और संतरे की खरीद के लिए एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे। आरोपित ने सप्लाई का झांसा देकर उनसे तीन अलग-अलग खातों में कुल 1 लाख,45 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। बाद में धोखाधड़ी का एहसास होने पर पीड़ित ने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। मामले को गंभीरता से लेते हुए कछवां साइबर सेल टीम ने तत्काल जांच शुरू की। कार्रवाई के दौरान ट्रांसफर की गई राशि में से 60,463 रुपये सफलतापूर्वक पीड़ित के खाते में वापस करा दिए गए। धनराशि वापस मिलने पर पीड़ित ने थाना पहुंचकर पुलिस टीम का आभार जताया। इस दौरान उसे साइबर जागरूकता के तहत ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय भी बताए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *