नवरात्रि सप्तमी पर मुख्यमंत्री करेंगे देवीपाटन मंदिर में दर्शन-पूजन

0
4140760fa5418d5dba17a530cd4ca9bd

बलरामपुर{ गहरी खोज }:प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। नवरात्रि की सप्तमी तिथि पर मुख्यमंत्री मां पाटेश्वरी देवी के दर्शन-पूजन करेंगे। जारी मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री का राजकीय हेलीकॉप्टर दोपहर 12:25 बजे मां पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसीपुर स्थित हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मुख्यमंत्री कार द्वारा 12:35 बजे देवीपाटन मंदिर पहुंचेंगे। मंदिर परिसर में 12:35 बजे से 14:15 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है, जहां मुख्यमंत्री विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद 14:15 बजे मंदिर से प्रस्थान कर कार द्वारा 14:20 बजे माँ पाटेश्वरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, तुलसीपुर हेलीपैड पहुंचेंगे। बीते 15 दिनों में मुख्यमंत्री की यह देवीपाटन मंदिर की दूसरी यात्रा है, जिससे प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। नवरात्रि मेले के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस एवं प्रशासन सतर्क है। नवरात्रि पर्व पर मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखा जा रहा है तथा मंदिर परिसर में व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *