संसद की 19-20 मार्च की बैठकें रद्द, अब सदन 28-29 मार्च को काम करेगा

0
86adf5d6469b7ae745df29ab7dbf4e12

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: संसद में इस हफ्ते गुरुवार और शुक्रवार को अवकाश होने के कारण अगले सप्ताहांत में शनिवार और रविवार को दोनों सदनों की बैठक आयोजित होगी। सदन के पटल पर 19-20 मार्च को रखे जाने वाले प्रश्न अब 23 मार्च को रखे जाएंगे।
लोकसभा में पीठासीन सभापति जगदंबिका पाल ने बुधवार को बताया कि लोकसभा ने त्योहारों की वजह से 19-20 मार्च की बैठकें रद्द कर दी हैं। इसके बदले अब सदन 28-29 मार्च (शनिवार-रविवार) को काम करेगा। यह निर्णय काम के घंटों की भरपाई के लिए लिया गया है। राज्यसभा में इस बाबत घोषणा पहले ही की जा चुकी है।
जगदंबिका पाल ने कहा कि लोकसभा ने 19 मार्च और 20 मार्च को निर्धारित सदन की बैठकों को रद्द करने पर सहमति व्यक्त की है। अब सदन आवश्यक कार्यवाहियों के संचालन के लिए 28 मार्च और 29 मार्च को बैठेगा। यह व्यवस्था युगादी (19 मार्च) और ईद (20 मार्च) की छुट्टियों के कारण की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *