विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू को दी बधाई

0
3a326a1fd27540450957e915ed34f326

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने तरनजीत सिंह संधू को दिल्ली के नए उपराज्यपाल के रूप में शपथ लेने पर अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि नए उपराज्यपाल का विशाल राजनयिक अनुभव और सार्वजनिक सेवा के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता निस्संदेह राष्ट्रीय राजधानी के शासन और विकास में महत्वपूर्ण योगदान देगी। विधानसभा अध्यक्ष ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी में संधू की सफलता के लिए अपनी शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए आशा जताई कि उनका कार्यकाल शहर की जनता की सेवा के लिए समर्पित, प्रतिष्ठित और फलदायी होगा। विधानसभा अध्यक्ष ने बुधवार को लोक निवास में आयोजित आधिकारिक शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर उपराज्यपाल को शुभकामनाएं प्रकट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *