फैक्टरी मामले में पुलिस ने जोड़ी गैर इरादतन हत्या की धारा

0
2a7f5409d6a592308384aa60f6eee673

जींद{ गहरी खोज }: सफीदों स्थित गीता कालोनी की अवैध फैक्टरी में आग से नौ महिला मजदूरों की मौत के बाद परिजनों में रोष है। परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा जोडऩे, फायर बिग्रेड कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आर्थिक सहायता की मांग पर बुधवार को अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की।
सूचना मिलने पर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा व शहर थाना प्रभारी परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने मांगे सुनने के बाद आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी। इसके बाद दोपहर को परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ गैर इरादन हत्या की धारा को जोड़ा है। पुलिस ने इस मामले में गिरफ्तार कर रिमांड पर लिए गए तीन आरोपितों की अवधि समाप्त होने पर उन्हें बुधवार को अदालत में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपितों के खिलाफ सदर थाना सफीदों में भी एक और अन्य एफआईआर दर्ज की गई है।
गीता कालोनी में अवैध फैक्टरी में आग से नौ महिलाओं की मौत हो चुकी है जिनमें से आठ का अंतिम संस्कार हो चुका था। बुधवार को नौंवीं मृतक कमलेश के परिजनों ने शव का दाह संस्कार करवाने से मना कर दिया। परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा जोडऩे, फायर बिग्रेड कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा आर्थिक सहायता की मांग को लेकर अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया था। परिजनों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी भी की। सूचना मिलने पर एसडीएम पुलकित मल्होत्रा तथा शहर थाना प्रभारी परिजनों के बीच पहुंचे। उन्होंने मांगे सुनने के बाद आरोपितों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा जोड़ दी। इसके बाद दोपहर को परिजन अंतिम संस्कार करने को राजी हुए।
सफीदों फैक्टरी आग के बाद पुलिस को गांव कुरड़ में भी आरोपित की दूसरी फैक्टरी का पता चला था जिसे अमले ने सील कर दिया। शहर थाना सफीदों प्रभारी पूर्णदास ने बताया कि मजदूरों के झुलसने के मामलेे में मालिक राकेश, रामकरण को गिरफतार कर रिमांड पर लिया था। रिमांड अवधि समाप्त होने पर गिरफ्तार किए तीसरे आरोपित रोशन के साथ अदालत में पेश किया, जहां से अदालत ने तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अन्य आरोपितों की धरपकड़ के पुलिस पुलिस छापेमारी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *