तीन नशा तस्कर गिरफ्तार

0
3de13a8aa76fc5ea5708a3621b432356

सिरसा{ गहरी खोज }: पुलिस ने सिरसा जिले क्षेत्र से तीन नशा तस्कारों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 23 ग्राम हेरोइन बरामद की है। सीआईए सिरसा प्रभारी ने मंगलवार को बताया कि पुलिस टीम गांव कुत्ताबढ़ क्षेत्र में घग्गर पुल के नजदीक मौजूद थी। इस दौरान गांव की तरफ से एक व्यक्ति मोटरसाइकिल लेकर आता हुआ दिखाई दिया जो कि पुलिस टीम को देखकर अचानक वापस मोडक़र भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने शक के आधार पर उसे काबू कर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 12 ग्राम ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी की पहचान हरंबस सिंह के रूप में हुई है।
सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने ऐलनाबाद शहर क्षेत्र से श्याम लाल को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पांच ग्राम हेरोइन बरामद की है। कालांवाली पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान मंडी कालांवाली क्षेत्र से रिंकू सिंह को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से सात ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इसके अलावा सिविल लाइन थाना सिरसा पुलिस ने हेरोइन बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को बठिंडा जेल से प्रोङक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार किया है। गौरतलब है कि पुलिस ने सिरसा के बाल भवन क्षेत्र से दो युवकों को 11 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया की हेरोइन पंजाब के तलवंडी साबो निवासी गुरप्रीत सिंह ने सप्लाई की है। तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस ने हेरोइन तस्करी के मामलें में संलिप्त मुख्य सप्लायर गुरप्रीत सिंह को बठिंडा जेल से प्रोङक्शन वांरट पर लेकर गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और रिमांड अवधि के दौरान पूछताछ कर हेरोइन तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *