“विकसित भारत युवा संसद-2026” में युवा रखेंगे राष्ट्र निर्माण में अपने विचार

0
beb90110f3e8e51c884676481a1a294e

जौनपुर{ गहरी खोज }: यूपी के जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय (पीयू) के आर्यभट्ट सभागार, रज्जू भईया संस्थान में 01 मार्च, 2026 को “विकसित भारत युवा संसद-2026” के अंतर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षकत्त्व में संपन्न होगा।
इस वर्ष युवा संसद का विषय “आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए सीख” निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं को अपने विचार, नवाचार और नेतृत्व क्षमता को अभिव्यक्त करने के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करना है, जिससे वे लोकतांत्रिक मूल्यों को समझते हुए राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका सुनिश्चित कर सकें।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं ज्यूरी सदस्य के रूप में बृजेश सिंह सदस्य विधान परिषद्, जौनपुर उपस्थित रहेंगे। अन्य ज्यूरी सदस्यों में नितीश पाण्डेय, डॉ. पंकज कुमार, जिला सूचना अधिकारी, भदोही, डॉ. राज बहादुर यादव, पूर्व कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना तथा डॉ. श्याम कन्हैया शामिल होंगे।कार्यक्रम के संयोजक कुलसचिव केशलाल, नोडल अधिकारी डॉ. शशिकांत यादव एवं श्री गोपाल सिंह (सचिव, युवा अधिकारी, माय भारत, जौनपुर) हैं।
गतवर्ष “विकसित भारत युवा संसद-2025” का आयोजन 24 मार्च 2025 को किया गया था, जिसमें जौनपुर एवं गाजीपुर जनपद से 10 छात्र-छात्राओं का चयन हुआ था। चयनित प्रतिभागियों को उत्तर प्रदेश विधानसभा भवन में अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिला था, जहां कार्यक्रम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं सतीश महाना जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हुआ था। उक्त जानकारी बुद्धवार को विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ सुनील कुमार सिंह ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *