आआपा ने एपीजे स्कूल में सीबीएसई रोल नंबर रोके जाने के खिलाफ किया प्रदर्शन

0
55ef562e7bea80f3a64ee34b733c7f5a

नई दिल्ली{ गहरी खोज }: आम आदमी पार्टी (आआपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने बोर्ड परीक्षाओं से पहले साकेत स्थित एपीजे स्कूल द्वारा कथित तौर पर सीबीएसई रोल नंबर रोके जाने के खिलाफ सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध प्रदर्शन किया। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि एक साल पहले दिल्ली में एक नई सरकार बनी थी। जब एक अप्रैल को निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र शुरू हुआ, तो सभी स्कूलों ने अपनी फीस बढ़ा दी, कुछ ने 80 प्रतिशत, कुछ ने 50 प्रतिशत और कुछ ने 20 प्रतिशत। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार का कहना था कि वह नया कानून लाएगी और यह सुनिश्चित करेगी कि सभी बढ़ी हुई फीस वापस कर दी जाए। नए कानून को लेकर काफी हंगामा हुआ, लेकिन एक भी स्कूल ने फीस वापस नहीं की, एक भी नहीं। उन्होंने कहा कि पूरी दिल्ली में ऐसे बहुत सारे स्कूल हैं जहां निजी स्कूलों ने बोर्ड के बच्चों के एडमिट कार्ड रोक रखे हैं। अब अभिभावको को 20-20 लाख रुपये देने पर स्कूल मजबूर कर रहे हैं। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाते हुए कहा कि एपीजे स्कूल में शिक्षा विभाग की अधिकारी बैठी हुई हैं। जिसमें दिल्ली सरकार के मंत्री और शिक्षा विभाग सब निजी स्कूल के साथ खड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *