ग्रामीण पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर सहित कई वारदातों का किया खुलासा

0
a55985b8c5b73c119915b5b2ad46a0f4

जोधपुर{ गहरी खोज }: जोधपुर ग्रामीण पुलिस ने पिछले सप्ताह अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए ब्लाइंड मर्डर, लूट, चोरी एवं नकबजनी के कई मामलों का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित कार्रवाई करते हुए कई आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि कुछ मामलों में गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।
ग्रामीण एसपी नारायण टोगस ने बताया कि पुलिस थाना चामू में ग्राम चैराई में वृद्ध महिला की हत्या व लूट के मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया। भोपालगढ़ कस्बे में बुजुर्ग महिला की हत्या का प्रकरण 48 घंटे में ट्रेस कर नाबालिग को पकड़ा गया। बिलाड़ा के उचियारड़ा बेरा में चांदी व्यवसायी कैलाश माली की हत्या व 12.290 किलो चांदी लूट मामले का 24 घंटे में खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
देवातड़ा गांव में दिनदहाड़े हत्या व लूट का मामला भी 24 घंटे में सुलझाया गया। वहीं चोरी के मामलों में शेरगढ़ थाना क्षेत्र में सक्रिय अंतरराज्यीय बाछड़ा गैंग के पांच सदस्य पकड़े गए। रायंसर में बिजली तार चोरी, पीपाड़ शहर में मंदिर चोरी और अन्य वारदातों में भी आरोपियों की गिरफ्तारी हुई। वहीं खेड़ापा, ओसियां और बोरून्दा क्षेत्रों में लूट की घटनाओं का खुलासा कर कई बदमाशों को गिरफ्तार किया गया, शेष की तलाश जारी है।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में अपराधियों के खिलाफ विशेष अभियान जारी है। त्वरित अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की सहायता से इन मामलों का शीघ्र खुलासा संभव हो पाया। उन्होंने आमजन से अपील की कि संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *