पिपरा में भीषण चोरी, घर से करीब ₹5 लाख के जेवरात व नकदी उड़ाए

0
8f655b5be8ec5fb1bea90c7560939bdb

सुपौल{ गहरी खोज }: जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत थाढ़ीभवाणीपुर पंचायत के बिशनपुर वार्ड 11 में शनिवार देर रात एक घर में भीषण चोरी की घटना सामने आई है। चोरों ने सूर्यनारायण शाह के घर को निशाना बनाते हुए करीब पांच लाख रुपये के जेवरात, कपड़े और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
बताया जा रहा है कि गृहस्वामी सूर्यनारायण शाह किसी काम से बाहर गए हुए थे। घर में उस वक्त सिर्फ एक बुजुर्ग महिला अपनी नातिनी के साथ मौजूद थी, जबकि परिवार के अन्य सदस्य इलाज के सिलसिले में बाहर थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने खिड़की का ग्रिल तोड़कर घर में प्रवेश किया और कमरे में रखे कीमती सामान समेटकर फरार हो गए। सुबह जब परिवार के लोगों को घटना की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। पीड़ित परिवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पिपरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इस संबंध में थाना अध्यक्ष राजेश कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना मिली है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित परिवार की ओर से आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *