पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों की अनदेखी कर उन्हें केवल वोट बैंक समझा : भूपेंद्र चौधरी

0
a414dfe70d1d4da1450091e9a1899f88

सुलतानपुर{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश के जिला सुलतानपुर में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा के शासन में किसान सुरक्षित महसूस कर रहे हैं। सरकार उनकी हर समस्या के समाधान के लिए उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने किसानों की अनदेखी की और उन्हें केवल वोट बैंक समझा। वर्तमान भाजपा सरकार पिछली सरकारों के ‘पाप धोने’ का काम कर रही है। के पीपी कमैचा ब्लॉक स्थित कोथरा मेला वाली बाग में मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने किसान संवाद कार्यक्रम आयोजित किया। केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए किसानों को ‘समृद्धि का आधार’ बताया। उन्हाेंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और फसल बीमा योजना जैसी योजनाओं पर चर्चा की । उन्होंने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से पैसा सीधे किसानों के खातों में पहुंच रहा है, जिससे बिचौलियों की भूमिका समाप्त हो गई है।
श्री चौधरी ने 2026-27 के केंद्रीय बजट को किसानों के सपनों को पूरा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने खेती को देश की अर्थव्यवस्था का मजबूत आधार बताते हुए आधुनिक तकनीक अपनाने और खेती में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग पर जोर दिया। तकनीक से किसान खाद, मौसम और दवाइयों के छिड़काव की सटीक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जिससे लागत कम होगी और उपज बढ़ेगी।
कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं और किसानों को आगामी चुनावों के लिए सक्रिय होने का आह्वान किया और ‘बूथ विजय’ का संकल्प दिलाया। उन्होंने 2030 तक भारत को काजू और कोको जैसे उत्पादों में एक ग्लोबल ब्रांड बनाने के सरकार के संकल्प को भी दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *