भारत देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा : अनिल कुमार

0
f98b270dd23a0fed4bac72f109447ee3

मुरादाबाद के प्रभारी मंत्री बोले, यह बजट दीर्घकालिक राष्ट्रीय विकास पर केंद्रित

मुरादाबाद{ गहरी खोज }: भारत की सात प्रतिशत विकास दर प्रधानमंत्री के नेतृत्व की शक्ति को दर्शाती है। प्रतिकूल वैश्विक परिस्थितियों के बावजूद भारत देश विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है। यह बातें रविवार को मुरादाबाद के सर्किट हाउस में केंद्रीय बजट को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में जनपद के प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कही। प्रभारी मंत्री ने कहा कि यह बजट लाखों युवाओं के विचारों और आकांक्षाओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट राजनीतिक विचारों से इतर दीर्घकालिक राष्ट्रीय विकास पर केंद्रित है।
प्रभारी मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि इस बजट में विनिर्माण, बायोफार्मा, खेल सामग्री और सूचना प्रौद्योगिकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के लिए बड़ी धनराश‍ि आवंटित की गई है। उन्होंने कहा कि रेयर अर्थ मैग्नेट कॉरिडोर और हाई-स्पीड रेलवे कॉरिडोर जैसी परियोजनाएं लोगों को लाभ प्रदान करेंगी। श्री कुमार ने कहा कि उड़ान योजना ने हवाई यात्रा को किफायती बना दिया है जबकि महत्वपूर्ण विमान घटकों पर सीमा शुल्क हटाने से घरेलू विमान निर्माण को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष गिरीश भंडूला, जिला महामंत्री राजन विश्नोई, जिला मीडिया प्रभारी संजय ढाका आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *