20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोप‍ित गिरफ्तार

0
a37df345a7052e16982823a808200e5d

जांजगीर-चांपा{ गहरी खोज }: जिले में अवैध शराब की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बलौदा पुलिस ने 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस अकलतरा प्रदीप कुमार सोरी के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना बलौदा पुलिस द्वारा की गई रेड कार्रवाई के दौरान ग्राम चारपारा निवासी बहोरिक सिंह कंवर, उम्र 46 वर्ष, वार्ड क्रमांक 12 को पकड़ा गया।
आरोपी के कब्जे से 20 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 2000 रुपये है, बरामद की गई। मामले में थाना बलौदा में अपराध क्रमांक 55/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी को दिनांक 08 फरवरी 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन एवं बिक्री के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *