उप्र की राज्यपाल ने नशा मुक्ति जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
लखनऊ{ गहरी खोज }: उत्तर प्रदेश की राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जन भवन (राजभवन) परिसर से नशा मुक्ति जागरूकता विषयक एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने शनिवार को हरी झंडी दिखाकर साइकिल रैला रवाना किया। यह साइकिल रैली जन भवन परिसर के मुख्य पोर्टिको से प्रारंभ होकर प्रवेश द्वार संख्या-दो से होते हुए, 1090 चौराहा, समतामूलक चौराहा पहुंची। जन भवन प्रवेश द्वार संख्या-आठ से होते हुए पुनः जन भवन पोर्टिको पर आकर संपन्न हुई। साइकिल रैली में जन भवन के अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षाकर्मी सम्मिलित हुए। प्रतिभागियों ने “नशा मुक्त हो, भारत देश”, “भारत माता की जय” एवं “वंदे मातरम्” के नारों के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया गया।
