सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक साप्ताहिक ट्रेन के अतिरिक्त फेरों का हाेगा संचालन

0
ec59d6aab8d5570e93ff0ff202032ce0

प्रयागराज{ गहरी खोज }: रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए गाड़ी संख्या 04115-04116 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक ट. साप्ताहिक विशेष गाड़ी के अतिरिक्त फेरों का संचालन करने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ जनसम्पर्क अधिकारी अमित मालवीय ने गुरुवार को बताया कि ट्रेन संख्या 04115-04116 सूबेदारगंज-लोकमान्य तिलक ट. साप्ताहिक विशेष गाड़ी 04115 सूबेदारगंज से प्रत्येक गुरुवार 5 मार्च से 26 दिसम्बर 2030 तक तथा गाड़ी 04116 लोकमान्य तिलक ट. से प्रत्येक शुक्रवार 6 मार्च से 27 दिसम्बर 2030 तक अतिरिक्त फेरों का संचालन होगा। गाड़ी संरचना में एसएलआर एक, एसएलआरडी एक, सामान्य चार, स्लीपर छह, एसी तृतीय छह, इकॉनमी कोच चार सहित कुल 22 डिब्बे होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *